Giridih news :नाबालिग छात्रा और युवक ने किया थाना में सरेंडर

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 24 Jan 2026 11:12 PM

विज्ञापन

Giridih news :18 जनवरी से गायब युवक व नाबालिग छात्रा ने शनिवार को बेंगाबाद थाना में सरेंडर कर दिया. पुलिस ने छात्रा को मेडिकल जांच में सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं, युवक को जेल भेजने में पुलिस जुटी हुई है.

विज्ञापन

बेंगाबाद. मामला हरिला पंचायत के एक गांव का है. बताया जाता है कि 18 जनवरी की सुबह नौंवी कक्षा की छात्रा घर से निकली, तो वापस नहीं लौटी. परिजनों ने खोजबीन के क्रम में जानकारी मिली कि पंचायत के ही एक गांव का युवक उसे बहला फुसलाकर लेकर भागा गया है. परिजनों ने इस संबंध में बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर छात्रा की सकुशल बरामदगी की मांग की थी. पुलिस ने युवक के परिजनों पर दबाव बनाया. इसके बाद शनिवार को एक सप्ताह बाद दोनों ने थाना में सरेंडर कर दिया. पुलिस ने नाबालिग के परिजनों को इसकी जानकारी देकर थाना बुलायी और पीड़िता को मेडिकल जांच में सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि छात्रा व आरोपी युवक ने सरेंडर के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola