Giridih News :मंत्री ने किया सुरो सुंदरी इंस्टीट्यूट की प्रतिमा व पंडाल का उद्घाटन
Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन
स्टेशन रोड स्थित सुरो सुंदरी इंस्टीट्यूट की भव्य प्रतिमा व पंडाल का उद्घाटन नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को किया. इधर देवरी में पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ पंडालों में उमड़ी.
विज्ञापन
स्टेशन रोड स्थित सुरो सुंदरी इंस्टीट्यूट की भव्य प्रतिमा व पंडाल का उद्घाटन नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को किया. मौके पर मोहन साव, पंकज ताह, दानू मुखर्जी, गोपाल सेन गुप्ता, घन्ना दा, डॉ तारकनाथ देव, संतु सेनगुप्ता, प्रताप राय, गगन साहा समेत अन्य उपस्थित थे.
देवरी के मंदिरों में पट खुलते ही उमड़े लोग
शारदीय नवरात्र के छठे दिन दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. माता के दरबार का पट खुलते ही लोग पहुंचने लगे. रविवार की शाम में पूजा-पंडालों में विधिवत पूजा के बाद भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ बेलभरनी के आमंत्रण का आवाहन किया. प्रखंड क्षेत्र के किसगो, मानिकबाद, बैरिया, टिकैत टोला, ठाकुर टोला, खसलोडीह, ढेंगाडीह, रानीडीह, घोरंजी, सिकरुडीह, चौकी, देवरी, तेतरिया, फतेहपुर, मनकडीहा व सवईटांड़ (कोसोगोंदोदिघी) में धूमधाम से बेलभरणी आमंत्रण पूजा हुई.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










