Giridih News :तिसरी में धूमधाम से की गयी प्रतिमा विसर्जित

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का रविवार को पूजा कमेटी ने धूमधाम के साथ बड़ा तालाब में विसर्जित कर दिया गया. शोभा यात्रा में काफी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे शामिल रहे.

विज्ञापन

दुर्गा मंदिर से तिसरी थाना चौक होते हुए बड़ा तालाब लगभग दो किमी दूरी तय कर श्रद्धालु तालाब पहुंचे. इस दौरान दुर्गा माता की जय, जय माता दी के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. यात्रा में पूजा कमेटी के अध्यक्ष मनोज यादव, मुखिया किशोरी साव, बिनोद कुमार, सुरेश उपाध्याय, प्रेम अग्रवाल, संजीत सिन्हा, मोहन बरनवाल, विकास मोदी, यशवंत सिंह, प्रकाश विश्वकर्मा, मुकेश प्रजापति, राहुल यादव, अजय यादव, सुनील यादव, उदय यादव, अनुभव सिन्हा, आर्यन सिन्हा, संजीव किशोर, अनीस सिन्हा, पंकज साह, विकास गुप्ता, आकाश गुप्ता, विन्नी रजक, गुड्डू गुप्ता, सोनू पाठक, सत्यम उपाध्याय, मनोज पांडेय, राजेंद्र पांडेय, प्रदीप पांडेय आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola