Giridih News :मिर्जागंज-खरगडीहा में 1924 से लग रहा गोपाष्टमी मेला

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :जमुआ देवघर मुख्य मार्ग पर परागडीह गांव के गोशाला परिसर में 101 वर्षों से बड़े ही धूमधाम और शांतिपूर्वक गोपाष्टमी मेले का आयोजन होता आ रहा है.

विज्ञापन

गोशाला समिति के अध्यक्ष सुरंजन सिंह ने कहा कि इस वर्ष मेला को आकर्षक बनाने को लेकर जमुआ की विधायक डॉ मंजू कुमारी लगातार समिति के सदस्यों के साथ बैठकर विचार विमर्श कर इसकी रूपरेखा बना रही हैं. कहा कि पिछले वर्ष गोशाला परिसर में एक सौ वर्ष पूरा होने की खुशी में शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया था. इसका उद्घाटन जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने किया था.

विधायक करेंगी मेले का उद्घाटन

इस वर्ष गोशाला मेले का उद्घाटन विधायक करेंगी. कहा कि इस गोपाष्टमी मेला को आकर्षक बनाने के लिए तरह तरह के खेल तमाशे व झूले को लगाया जाएगा. मेला 28 अक्टूबर से शुरू होकर 4 नवंबर तक चलेगा. कलाकार इन दिनों देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में चलनेवाले गोपाष्टमी मेला पर पुलिस की कड़ी चौकसी रहेगी. वे जल्द ही गौशाला समिति के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे, ताकि विधि व्यवस्था कायम करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola