Giridih News :पुलिस की मौजूदगी में हुई विवादित जमीन की मापी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गांडेय थाना क्षेत्र के कर्रीबाक गांव में शुक्रवार को सीओ के निर्देश पर गांडेय पुलिस की उपस्थिति में विवादित जमीन की मापी हुई. मापी सरकारी अमीन दिवाकर वर्मा ने की.

विज्ञापन

गांडेय थाना क्षेत्र के कर्रीबाक गांव में शुक्रवार को सीओ के निर्देश पर गांडेय पुलिस की उपस्थिति में विवादित जमीन की मापी हुई. मापी सरकारी अमीन दिवाकर वर्मा ने की. इस क्रम में सरकारी अमीन ने विवादित जमीन की मापी कर उस जगह पर निशान दिया. अमीन ने कहा कि जमीन की मापी की रिपोर्ट वरीय पदाधिकारियों को भेजी जायेगी. बता दें कि गांडेय थाना के मौजा करीबांक में खाता नंबर 19, प्लांट 78 में कुल रकबा 34 डिसमिल जमीन पर दो पक्षों में विवाद चल रहा है. एक पक्ष से हसीना खातून, जबकि दूसरे पक्ष से नौसाद अंसारी शामिल हैं. हसीना खातून ने गांडेय अंचल को आवेदन देकर जमीन की मापी करने की मांग की थी. मौके पर गांडेय थाना के एसआई संतोष सिंह, मिनेश प्रसाद यादव, अर्जुन महतो, अमीन के सहायक आकाश कुमार सहित दोनों पक्ष के कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola