Giridih News :डीसी ने कल्याण पदाधिकारी को लगायी फटकार, कहा तुम सिर्फ अपना कल्याण करते हो
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 02 Nov 2025 12:02 AM
Giridih News :डीसी रामनिवास यादव शनिवार को गांडेय, राजधनवार, बगोदर व सरिया प्रखंड में योजनाओं का निरीक्षण करने के दौरान काफी सख्त दिखे. वह सरिया में यह सुन अचंभित रह गये, जब वहां के लाभुकों ने बताया कि एक बिरहोर अभी तक आवास योजना से वंचित है. उन्होंने मौके पर मौजूद जिला कल्याण पदाधिकारी जयप्रकाश मेहरा की जमकर फटकार लगायी.
डीसी ने जिला कल्याण पदाधिकारी को कहा कि तुम खुद का कल्याण करते हो, जनता का नहीं. इस क्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी का कहना था कि बिरसा आवास योजना का लक्ष्य पूरा हो जाने के कारण उक्त बिरहोर को आवास नहीं मिल पाया. इस पर डीसी ने कहा कि बगोदर प्रखंड के कोटा से बिरसा डीसी उन्होंने मौके पर मौजूद जिला कल्याण पदाधिकारी जयप्रकाश मेहरा की जमकर फटकार लगायी.आवास की एक योजना ट्रांसफर कर लें और उक्त बिरहोर को अविलंब आवास उपलब्ध करायें. साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में शनिवार की रात तक इसका प्रस्ताव मेरे टेबल पर भेज दें.
सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश
इसके बाद डीसी ने सरिया प्रखंड के मंदरामो पश्चिमी पंचायत में मनरेगा संचालित योजनाओं के तहत आम बागवानी तथा मल्टी पर्पस बिल्डिंग आदि का जायजा लिया. साथ ही मनरेगा अंतर्गत संचालित आम बागवानी, कुएं आदि का निरीक्षण किया. कुएं के माध्यम से ग्रामीणों को सिंचाई की सुविधा का जायजा लिया. स्पष्ट निर्देश दिया कि सिंचाई की सुविधा मिले, संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें. इसके अलावा डीसी ने ग्रामीणों से मिलकर उन्हें मिल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी ली. बगोदर प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन पीवीजीटी हॉस्टल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










