Giridih News :साप्ताहिक जनता दरबार में डीसी ने सुनी लोगों की परेशानी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :डीसी रामनिवास यादव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये आम नागरिक उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं डीसी के समक्ष रखीं.

विज्ञापन

डीसी ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है.

पेंशन, राशन कार्ड, आवास समेत कई मामलों को लेकर पहुंचे फरियादी

प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाये. जनता दरबार में पेंशन, राशन कार्ड, आवास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव है, उसका निपटारा नियमानुसार ढंग से तुरंत किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola