Giridih News :दासडीह- मोहनडीह बाइपास सड़क पर पुलिया धंसी
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 01 Nov 2025 11:04 PM
Giridih News :28 अक्तूबर की शाम से शुरू हुई बारिश शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रही. लगातार बारिश के कारण पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. दासडीह- मोहनडीह बाइपास सड़क पर टूटी पुलिया धंसने से ग्रामीण परेशान हैं.
बारिश के कारण जहां धान से आलू, प्याज व अन्य रबी फसल को नुकसान हुआ है. बारिश के कारण शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं. लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कें कीचड़मय हो गयीं हैं. दासडीह- मोहनडीह बाइपास सड़क पर टूटी पुलिया धंस गयी है. इससे आवाजाही में परेशानी हो रही है. किसी तरह बाइक सवार पार हो रहे हैं, जबकि जबकि चारपहिया वाहन की आवाजाही बंद हो गयी है. वहीं, बुद्धूडीह-घोसको, अहिल्यापुर-धरधरवा, महेशमुंडा-कुसुंभा, चिकसोरिया-परमाडीह सड़क भी कीचड़मय हो गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










