Giridih News :केंद्रीय टीम ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण
Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :स्वास्थ्य विभाग की केंद्रीय टीम ने गुरुवार को छोटकी खरगडीहा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया. इस दौरान टीम के सदस्यों ने आरोग्य केंद्र में मौजूद सुविधाओं की जांच की.
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की केंद्रीय टीम ने गुरुवार को छोटकी खरगडीहा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया. इस दौरान टीम के सदस्यों ने आरोग्य केंद्र में मौजूद सुविधाओं की जांच की. मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में आगे की जानेवाली पहल की भी समीक्षा की. टीम के सदस्यों ने बताया कि निरीक्षण के बाद जांच रिपोर्ट विभाग को सौंपी जायेगी और आगे और बेहतर करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाये जायेंगे. आयुष्मान आरोग्य मंदिर से स्थानीय मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस केंद्र में वर्तमान में उपलब्ध संसाधन और ग्रामीणों को हो रही परेशानी की छानबीन की जा रही है. इस दौरान टीम के सदस्यों ने सिविल सर्जन और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ साथ ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी हासिल की. टीम में ओडिशा के डॉ प्रेमानंद त्रिपाठी, हजारीबाग के डॉ मो शहनवाज, उत्तर प्रदेश के डॉ याकूब के अलावा सिविल सर्जन डॉ शिवप्रसाद मिश्रा, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, बीपीएम अरविंद्र कुमार, लैब टैक्नीशियन जितेंद्र कुमार मंडल सहित कई कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










