Giridih News :भाजपा ने किया अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 26 Dec 2025 11:27 PM

विज्ञापन

Giridih News :भारतरत्न सह पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर शुक्रवार को मोदी धर्मशाला में गिरिडीह विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक अमर कुमार बाऊरी थे.

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी. भाजपा नेताओं ने झारखंड निर्माण में स्व. वाजपेयी के योगदान और प्रधानमंत्री रहते देश की प्रगति में उनके नेतृत्व को याद किया. श्री बाउरी ने बताया कि स्व वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के तहत पूरे राज्य में एक सप्ताह तक कार्यक्रम होंगे. स्व वाजपेयी ने ना केवल झारखंड को राज्य का दर्जा दिलाया, बल्कि पोखरण परमाणु परीक्षण और करगिल युद्ध के दौरान देश को नयी ऊंचाई पर पहुंचाया.

ठगे जा रहे हैं

झारखंडी

कहा कि आज झारखंड संघर्ष कर रहा है. झारखंडी ठगे जा रहे हैं. उन्होंने कई ज्वलंत मुद्दों पर भी प्रकाश डाला. बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि रघुवर दास सरकार में भाजपा ने पेसा कानून का ड्राफ्ट तैयार कर लिया था, लेकिन कुछ लोगों के कोर्ट जाने के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका. मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, दिनेश यादव, प्रो विनीता कुमारी, चुन्नूकांत, विनय कुमार सिंह, प्रकाश सेठ, कामेश्वर पासवान, सुनील पासवान, मनोज सिंह, प्रकाश दास, सुभाषचंद्र सिन्हा, खिरोधर दास, अनूप सिन्हा, संगीता सेठ, शालिनी बैसखियार, उषा देवी, संजीत सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola