Giridih News :विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Giridih News :विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर ले भागने वाले आरोपी को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. पीड़िता को मेडिकल जांच के बाद बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है.
विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर ले भागने वाले आरोपी को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. पीड़िता को मेडिकल जांच के बाद बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है. बताया जाता है कि कुरहोबिन्दो गांव निवासी मो रज्जाक अंसारी एक सप्ताह पूर्व प्रेम जाल में फंसाकर एक महिला को भगा ले गया था. महिला के पति ने थाना में शिकायत कर पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाया था. कांड अंकित होने के बाद पुलिस ने दोनों को रविवार को रांची एयरपोर्ट के पास से सकुशल बरामद कर लिया. युवक उसे लेकर हैदराबाद भागने की फिराक में था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




