Giridih News :श्रद्धालुओं को नहीं हो कोई असुविधा, इसका ध्यान रखें : सुदिव्य

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को पचंबा सहित गिरिडीह कोयलांचल क्षेत्र के कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे. सबसे पहले वह पचंबा दुर्गा स्थान पहुंचे. यहां पर दुर्गापूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात की. सदस्यों की मांग पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिया.

विज्ञापन

मंत्री ने बक्शीडीह दुर्गा मंदिर, पपरवाटांड़ दुर्गा मंदिर, बनियाडीह दुर्गामंडप, सेंट्रलपिट दुर्गामंडप व मंगरोडीह दुर्गा मंदिरों का निरीक्षण किया. मंत्री श्री सोनू ने दुर्गा मंदिरों में पूजा की. इस दौरान कई पूजा समितियों ने उनका स्वागत किया. पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठकर मंत्री ने व्यवस्था की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, पेयजल, यातायात प्रबंधन तथा अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम की समीक्षा की. आवश्यक पहलू पर नगर निगम के अधिकारी और पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों को समस्या समाधान का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो, इस पर विशेष ध्यान रखा जाय.

समिति पर है बड़ी जिम्मेदारी

पपरवाटांड़ में उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठकर तैयारी का जायजा लिया. मंत्री ने कहा कि माता रानी की पूजा के साथ-साथ यहां भव्य मेला का आयोजन होता है. पूजा समिति बड़ी जिम्मेदारी रहती है. कमेटी के प्रयास से पूजा व मेला का सफल आयोजन होता है. उन्होंने कहा कि मां भगवती की कृपा सबों पर बनी रहे. मौके पर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, नगर प्रशासक प्रशांत कुमार लायक, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव सहित हरगौरी साव छक्कू, अर्जुन रवानी, तेजलाल मंडल, प्रमोद सिंह, दिलीप पासवान, झामुमो नेता अजीत कुमार पप्पू, दिलीप रजक, रॉकी सिंह, अभय सिंह, जगत पासवान, राकेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola