Giridih News :यूपीएससी में चयनित विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को मिला सम्मान
Updated at : 09 Mar 2026 10:43 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News : यूपीएससी की परीक्षा में सफल जिले के करण सेठ और नाजिया परवीन और उनके माता-पिता से डीसी रामनिवास यादव व एसपी डॉ विमल कुमार ने अलग-अलग मुलाकात की. डीसी व एसपी ने उन्हें सम्मानित किया.
विज्ञापन
इस अवसर पर डीसी व एसपी ने उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मुलाकात के दौरान डीसी ने कहा कि यूपीएससी जैसी कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना किसी भी युवा के लिए बड़ी उपलब्धि होती है.
यह व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि जिले व राज्ये के लिए गर्व की बात
डीसी ने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत सफलता ही नहीं, बल्कि पूरे जिले और राज्य के लिए गर्व का विषय है. इन युवाओं की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा. जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थी प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए प्रेरित होंगे. डीसी ने अभ्यर्थियों से उनकी तैयारी की प्रक्रिया, चुनौतियों और अनुभवों के बारे में भी चर्चा की. अभ्यर्थियों ने बताया कि निरंतर अध्ययन, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने इस कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त की. परिवार, शिक्षकों और मित्रों का सहयोग भी उनके लिए काफी महत्वपूर्ण रहा. डीसी ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में आने के बाद उन्हें विशेष रूप से समाज के वंचित, गरीब और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी मिल पायेगा, जब अधिकारी संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास करेंगे. इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सफल युवाओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




