Giridih News : ससुराल आये युवक की फांसी के फंदे में झूलती मिली लाश

Published by :MANOJ KUMAR
Published at :30 Apr 2026 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : ससुराल आये युवक की फांसी के फंदे में झूलती मिली लाश

Giridih News : पीरटांड़ थानांतर्गत फतेहपुर का निवासी था मंटू सिंह

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेंगाबाद. पीरटांड़. थानांतर्गत फतेहपुर निवासी मंटू सिंह (30) का शव बुधवार की सुबह बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बुढ़ियासारे नदी तट पर एक पेड़ से लटकता मिला. मृतक गले में गमछा के सहारे डाली से लटका हुआ था. सुबह-सुबह नजर पड़ने पर ग्रामीणों ने हो-हल्ला किया. शव की शिनाख्त के बाद परिजन वहां पहुंचे. इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम को ले सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि मंटू सिंह का ससुराल जरूआडीह पंचायत के लखनपुर गांव में है. गत सोमवार को वे अपनी पत्नी वृंदा देवी के साथ यहां आया था. मंगलवार की शाम वह गांव के मोड़ से घूमकर आने की बात कहकर निकला था. इसके बाद वह लौटा नहीं. रात में परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन की, पर पता नहीं चल पाया. इधर, बुधवार की सुबह गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित बुढ़ियासारे नदी तट पर एक पेड़ की डाली से फंदे में झूलता शव पाया गया. इधर, मृतक की पत्नी वृंदा देवी ने आवेदन में कहा है कि उसके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उसने किसी पर कोई शक संदेह नहीं किया है. घटनास्थल पर पहुंची बेंगाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम को लेकर सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दी गयी है. थाना में यूडी कांड सं 6/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola