Giridih News : डीजे लदा पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, पुल पर लटका

Published by :MANOJ KUMAR
Published at :30 Apr 2026 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : डीजे लदा पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, पुल पर लटका

Giridih News : हादसे में चालक समेत दो लोग बाल-बाल बचे

विज्ञापन

Giridih News : बगोदर. बगोदर थानांतर्गत मुंडरो-पेसरा रोड पर डीजे लदा पिकअप वैन पुल के नीचे गिरने से बाल-बाल बच गया और एक बड़ा हादसा टल गया. पिकअप वाहन विवाह कार्यक्रम के बाद बगोदर की ओर लौट रहा था. इस दौरान उक्त पुल के पास चालक ने पिकअप वैन पर से संतुलन खो दिया और वाहन बेकाबू होकर पुल के एक हिस्से से लटक गया. घटना में पिकअप वैन में सवार चालक समेत दो लोग बाल-बाल बच गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूझबूझ से चालक को भी उतारा गया और फिर रस्सी के सहारे पिकअप में लदे डीजे और अन्य सामान उतारे गये.

अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक घायल

देवरी. जमुआ-चकाई मुख्य मार्ग में देवरी थानांतर्गत बिलोटांड़ के पास चारपहिया वाहन पलट जाने की घटना में वाहन सवार बोकारो सेक्टर आठ निवासी शुभम कुमार (26) घायल हो गया. घायल युवक का उपचार जलखरियोडीह स्थित निजी अस्पताल में कराया गया. बेहतर उपचार के लिए उसे बोकारो ले जाया गया. जानकारी के मुताबिक लखीसराय से बोकारो जा रही उक्त कार में तीन लोग सवार थे. इसी दौरान बिलोटांड़ के पास वाहन पलट गया. घटना में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इधर, घटना की सूचना पर देवरी की थाना प्रभारी श्वेता कुमारी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola