Giridih News :छात्रों ने की गिरिडीह कॉलेज में तालाबंदी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्रों ने शनिवार को प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी की. छात्रों ने गिरिडीह कॉलेज व श्री आरके महिला कॉलेज में इंटर की पढ़ाई को पुनः प्रारंभ किया जाये, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो और वे बेहतर तरीके से अपनी शिक्षा जारी रख सकें.

विज्ञापन

गिरिडीह कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्रों ने शनिवार को प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी की. छात्रों ने गिरिडीह कॉलेज व श्री आरके महिला कॉलेज में इंटर की पढ़ाई को पुनः प्रारंभ किया जाये, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो और वे बेहतर तरीके से अपनी शिक्षा जारी रख सकें. विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता नीरज चौधरी ने कहा कि कॉलेज प्रशासन से यह सूचना मिल रही है कि इस वर्ष 12वीं कक्षा में छात्रों का नामांकन नहीं लिया जायेगा. सवाल उठाया कि आखिर ऐसे में छात्र कहां जायेंगे. छात्रों ने कहा कि जिन विद्यार्थियों को किसी विषय में असफलता मिली है, उनके पास दोबारा प्रयास करने का मौका छीन रहा है. यह सिर्फ शैक्षणिक बाधा नहीं बल्कि मानसिक तनाव भी पैदा कर रहा है. छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रशासन बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये इंटर की पढ़ाई बंद कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है. छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाये गये, तो वह आंदोलन और तेज करेंगे. मौके पर काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बातें रखीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola