Giridih News :आंधी और बारिश ने मचायी तबाही, बिजली व्यवस्था चरमरायी
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 29 May 2026 9:45 PM
Giridih News :गावां प्रखंड में बारिश और आंधी ने कई जगह तबाही मचायी है. वज्रपात के साथ लगभग दो घंटे तक जमकर बारिश हुई. तेज आंधी के कारण गावां गर्ल्स हाई स्कूल पांडेयडीह माल्डा के पास आम का पेड़ के साथ बिजली का पोल गिर गया.
इससे गावां में एक घंटे से अधिक तक आवागमन बाधित रहा. बाद में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ को हटाया गया. इसके अलावा पिहरा पश्चिमी पंचायत के सरैयादह और खास पिहरा में तार के पेड़ पर वज्रपात हुआ, जिससे पेड़ से आग की लपटें उठने लगी. हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. बारिश व आंधी के कारण आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. इधर, सरिया क्षेत्र में भी मूसलाधार बारिश हुई. इससे गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली. बादल के गरजने और बिजली चमकने से लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे. बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे. बारिश ने खेतों में नमी लौट आई और गरमा फसल को एक नयी संजीवनी मिली है.
गांडेय : उमस भरी गर्मी से मिली राहत
गांडेय में तेज गर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई. प्रखंड मुख्यालय समेत पूरे इलाके में शुक्रवार की सुबह 10 बजे में शाम का नजारा दिखने लगा. इस बीच तेज हवा, गर्जन और झमाझम बारिश के साथ मौसम शुष्क हो गया. बारिश दोपहर दो बजे तक जारी रही. अचानक बदले मौसम के कारण जो राहगीर जहां थे, वहीं बारिश से बचने पर मजबूर हो गये. वहीं, अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे. बारिश शुरू होने के साथ ही गायब हुई बिजली शाम पांच बजे तक नहीं आयी. हालांकि बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










