Giridih News :सर्पदंश पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बिरनी प्रखंड के तेतरिया सलैडीह पंचायत के महथाडीह निवासी नवनीत कुमार सिन्हा की 30 वर्षीय पत्नी दीपिका सिन्हा की मौत इलाज के दौरान हो गयी. वहीं माल्डा गावां की चिंता देवी को सांप ने डंस लिया. इससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन

बिरनी प्रखंड के तेतरिया सलैडीह पंचायत के महथाडीह निवासी नवनीत कुमार सिन्हा की 30 वर्षीय पत्नी दीपिका सिन्हा की मौत इलाज के दौरान एसएनएनएमसीएच धनबाद में इलाज के दौरान सोमवार की सुबह पांच बजे हो गयी. नवनीत ने बताया कि 12 सितंबर को उसकी पत्नी को सांप डंस लिया था. इलाज के लिए उसे बिरनी सीएचसी ले गये. प्राथमिक इलाज के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गयी. मृतका को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं.

सांप के डंसने से महिला गंभीर

गावां प्रखंड के माल्डा निवासी 45 वर्षीय चिंता देवी को खाना निकालने के दौरान जहरीले सांप ने काट लिया. सांप के काटने से महिला की हालत बिगड़ गयी. महिला को गावां अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक इलाज के बाद चिंता को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola