Giridih News :हुंकार मार्च निकाल इंनौस ने मनायी भगत सिंह की जयंती

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गांडेय प्रखंड के पहरीडीह में रविवार को इंकलाबी नौजवान सभा (इंनौस) ने शहीद भगत सिंह की 118वीं जयंती मनायी. इंनौस के सदस्यों ने भगत सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. पहरीडीह से रिजवान मोड़ तक युवा हुंकार मार्च निकाला.

विज्ञापन

संगठन के गांडेय विधानसभा प्रभारी सलामत अंसारी के नेतृत्व में नौजवानों ने स्थानीय नीति लागू करो, बेरोजगार युवाओं को रोजगार दो, नौजवानों को रोजगार क्यों नहीं मिला, मोदी सरकार जवाब दो, झारखंड सरकार जवाब दो का नारा बुलंद किया. सलामत ने कहा कि भगत सिंह के सपनों को साकार करने की जरूरत है. झारखंड में नौजवानों का बुरा हाल है. उनकी बदहाली व बेरोजगारी पर राज्य सरकार को पहल करने की आवश्यकता है. कहा कि हर विभाग में सैकड़ों पद रिक्त हैं. सरकार रिक्त पदों पर अविलंब बहाली करे. उन्होंने झारखंड में स्थानीय नीति लागू करने, बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने की मांग की. जिला कमेटी सदस्य रामलाल मुर्मू ने झारखंड सरकार को नौजवानों की बदहाली का जिम्मेदार मानते हुए इस पर विचार करने और उसे दूर करने की मांग रखी.कहा कि सरकार बेरोजगार नौजवानों की मांगों पर गंभीर नहीं हुई, तो इंनौस नौजवानों के हक की लडाई के लिए आंदोलन करने को बाध्य होगी. मौके पर जीवलाल कुमार, भीखन अंसारी, टेको सिंह, राजेंद्र सिंह, मो ताज, मेराज अंसारी, मो शौकत अंसारी, मो जलालुद्दीन अंसारी, मो अफजल, मो तनवीर अहमद, मो बसीर, अल्ताफ हुसैन, इसराइल अंसारी, मो हसनैन आदि मौजूद थे.

देवरी में इंनौस ने भगत सिंह को किया याद

भाकपा माले की इकाई इंकलाबी नौजवान सभा की देवरी इकाई ने रविवार को घसकरीडीह स्थित पार्टी कार्यालय में अमर शहीद सेनानी भगत सिंह की 118 वीं जयंती मनायी. मौके पर भगत सिंह के आदर्शों का अनुसरण करने पर जोर दिया गया. प्रखंड सचिव अजीत कुमार शर्मा ने झारखंड सरकार से खाली पदों पर नियुक्ति करने की मांग की. कहा कि नौजवानों की अनदेखी हुई तो पूरे राज्य में आंदोलन किया जायेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता बलवीर साव ने की. मौके पर अजय चौधरी, कलीम अंसारी, पप्पू यादव, जहांगीर अंसारी, प्रवीण यादव, करण राय, इस्लाम अंसारी, मतियुस टुडू, दिनेश मुर्मू, सुमन रजवार, रमेश तुरी, विकास मेहतर, बुधन रजवार, समीर मेहतर, भवानी रजवार,बलदेव तुरी, वजीर तुरी, राजकिशोर तुरी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola