Giridih News :आरएसएस के स्वयंसेवकों ने मधुबन में किया पथ संचलन

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरा होने पर मधुबन में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक पथ संचलन किया. पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए स्वयंसेवकों ने करीब दो किमी के पथ संचलन में भाग लिया. इसे देखने सड़क किनारे लोग उमड़े.

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरा होने पर मधुबन में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक पथ संचलन किया. पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए स्वयंसेवकों ने करीब दो किमी के पथ संचलन में भाग लिया. बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व्यवस्था में लगे हुए थे. पथ संचलन को देखने के लिए लोग सड़क किनारे उमडऐ. इसमें बाल से लेकर प्रौढ़ स्वयंसेवक शामिल रहे. वयोवृद्ध स्वयंसेवकों का उत्साह देखते ही बन रहा था. वक्ताओं ने संघ की स्थापना की आवश्यकता, उद्देश्य व उसके सौ वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला. उन्होंने समाज व स्वयंसेवकों से अपने जीवन में पंच परिवर्तन अपनाने का आह्वान किया. कहा कि राष्ट्र के परम वैभव के लिए पंच परिवर्तन के अंतर्गत हम सब अपने दैनिक जीवन में सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली व स्वदेशी को अपनायें तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola