Giridih News :आरएसएस ने लोगों के बीच बांटी मिठाई

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) धनवार सेवा विभाग ने दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को बड़ा चौक के पास सैकड़ों लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया.

विज्ञापन

दीपावली के दूसरे दिन दूर-दूर से लोग धनवार बाजार में दीपावली का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचते हैं और आरएसएस इन लोगों के बीच प्रसाद के रूप में लड्डू व सकरपाला का वितरण किया जाता है. आरएसएस के जिला सेवा प्रमुख राजेश अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंद लोगों के बीच खुशियां बांटना ही मानवता की सच्ची सेवा है. मौके पर उमेश बर्णवाल, सूरज साव, सहदेव बर्णवाल, रंधीर अग्रवाल, अमित राम, आर्यन कुमार, चंदन कुमार, सत्यनारायण मिश्रा समेत कई स्वयंसेवक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola