Giridih News :जमुआ में आरएसएस ने मनाया विजयादशमी उत्सव

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :आरएसएस के बैनर तले रविवार को पथ संचलन कार्यक्रम सह विजयादशमी उत्सव मनाया गया. इसमें काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया

विज्ञापन

आरएसएस के प्रांत सेवा प्रमुख मुकेश रंजन ने कहा कि आरएसएस ने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने और पूर्वोत्तर भारत में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. संघ के स्वयंसेवकों और प्रचारकों ने इसके लिए बलिदान दिया है. आरएसएस की शाखाओं से निकले स्वयंसेवकों ने देश के लिए कई उदाहरण प्रस्तुत किये हैं. संघ ने कश्मीर से धारा 370 हटाने में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. कहा कि इस वर्ष संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे हुये हैं.

पूर्वजों के बलिदान को नहीं भूलें

सह कार्यवाहक राजेश कुमार ने कहा कि हिंदू अपने पूर्वजों के बलिदान को नहीं भूलें. मौके पर जमुआ खंड कार्यवाह बालगोविंद यादव. राजेंद्र राय, साहेब महतो, परमेश्वर यादव, संजय हाजरा, गांडेय के पूर्व विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा, विनय राय, बजरंग दल के पवन वर्मा, डॉ दशरथ वर्मा, मुख्य शिक्षक धरमवीर, सुरंजन सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola