दुष्कर्म का आरोपी नोएडा से गिरफ्तार

Updated at : 16 Aug 2024 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी नोएडा से गिरफ्तार

दुष्कर्म कांड के नामजद फरार अभियुक्त को बेंगाबाद पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. मामला थाना कांड संख्या 23/21 से संबंधित है. बताया जाता है कि अभियुक्त विनोद मुर्मू गांडेय थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का रहने वाला है.

विज्ञापन

दुष्कर्म कांड के नामजद फरार अभियुक्त को बेंगाबाद पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. मामला थाना कांड संख्या 23/21 से संबंधित है. बताया जाता है कि अभियुक्त विनोद मुर्मू गांडेय थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का रहने वाला है. उसके खिलाफ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शादी का प्रलोभन देकर लंबे समय से यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए बेंगाबाद थाना में मामला दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के बाद आरोपी घर छोड़ दिल्ली भाग गया. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कई बार उसके घर में छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिला. इधर, जानकारी मिली कि आरोपी नोएडा सेक्टर 18 स्थित एक अपार्टमेंट में सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा है. एसपी के निर्देश पर अनुसंधानकर्ता एएसआई अशोक कुमार उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली गये. दिल्ली पुलिस और टेक्निकल सेल की मदद से जनक अपार्टमेंट में छापेमारी कर तीन साल से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद उसे दिल्ली के न्यायालय से चार दिनों का ट्रांजिट रिमांड लिया गया. शुक्रवार को दिल्ली से आने के बाद गिरिडीह न्यायालय में प्रस्तुत कर उसे जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola