Giridih News :बारिश से घर धंसा, परिवार बेघर

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से प्रखंड के कई गांवों में मिट्टी के घर गिरने का सिलसिला जारी है. इससे अभी तक कई परिवार बेघर हो चुके हैं.

विज्ञापन

गांडेय प्रखंड की बरमसिया वन पंचायत के गोंदलीटांड़ निवासी श्रीजोल टुडू का कच्चा मकान रविवार की सुबह गिर गया. परिवार वालों ने सामानों को दूसरे के घर में रख दिया था, इसके कारण कोई क्षति नहीं हुई. शनिवार को घर की दीवार में अचानक दरार पड़ने लगी और रविवार की सुबर घर पूरी तरह से गिर गया. श्रीजोल पूरे परिवार के साथ दूसरे के घर में आश्रय लिया हुए है. उसने पंचायत के मुखिया और प्रशासन से सहयोग करने की मांग की है. प्रखंड में लगातार घर गिरने से अभी तक कई परिवार बेघर हो चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola