Giridih News: अवैध शराब कारोबार के खिलाफ छापेमारी, भारी मात्रा में शराब जब्त

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: गुप्त सूचना के आधार पर धनवार पुलिस ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के बांदारी गांव में अवैध रूप से संचालित देशी शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.

विज्ञापन

खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद व धनवार थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार पाल के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है. मौके पर करीब हजार लीटर महुआ शराब को जब्त कर नष्ट कर दिया गया.

उपकरणों के भी किया गया नष्ट

वहीं शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को भी तोड़ कर नष्ट किया गया. एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाना प्रशासन की प्राथमिकता है. इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. पुलिस ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि वे इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समाज में फैल रहे इस कुप्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola