Giridih News :रानीडीह में 18 वर्षों से हो रहा दुर्गापूजा का आयोजन

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :देवरी प्रखंड की मारुडीह पंचायत के रानीडीह (रामपुर) गांव स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में 18 वर्षों से दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है. यहां ईख व कोहड़े की बलि दी जाती है.

विज्ञापन

वर्ष 2007 में स्थानीय ग्रामीणों ने बैठक कर दुर्गापूजा करने का निर्णय लिया गया था. इसके बाद कमेटी गठित कर पूजा की शुरुआत की गयी. वर्ष 2007 में पंडाल बनवाकर दुर्गा पूजा की गयी. वर्ष 2008 में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण करवाया गया.

वैष्णवी रीति से होती है पूजा

यहां की पूजा वैष्णवी रीति से होती है. जिसमें ईख व कोहड़े की बलि दी जाती है. पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि यहां पर मां दुर्गा की साज सज्जा (डाक) की बुकिंग 2040 तक तय है. इस वर्ष डाक का खर्च बरवाडीह के सुरेंद्र सिंह, प्रतिमा निर्माण का खर्च ननकार रानीडीह के अनिल राय व हरला की रूपम देवी वहन कर रहे हैं. वहीं, आचार्य रामप्रसाद पांडेय, उपचार्य सुदामा पांडेय, पुजारी संजय दुबे दुर्गा सप्तशती का पाठ कर रहे हैं. पूजा को लेकर यहां पर आकर्षक साज-सज्जा की गयी है. मंदिर परिसर के अलावा मेला के लिए लाइटिंग की गयी है. पूजा को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष बनारस सिंह, सचिव दीपक दुबे, कोषाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद राय, कपिलदेव राय, धपरु राय, गणेश दुबे, रामाकांत दुबे, निरंजन प्रसाद सिंह, कामेश्वर सिंह, नागेश्वर राय, बालेश्वर राय, रघुनंदन प्रसाद सिंह, सुरेश शर्मा, अजय राय, सुबोध राय, टुपलाल राय, रामदेव पांडेय, कृष्णा प्रसाद राय, नारायण शर्मा, नागेश्वर राणा, मुंशी रविदास, अजय कुमार, हरिशंकर दुबे, शेखर सिन्हा, प्रकाश दुबे, विनोद सिंह, अभय सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मनोज राय आदि योगदान दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola