Giridih News :पुलिस ने एक होटल में की छापेमारी, संचालक फरार
Updated at : 11 Mar 2026 10:39 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :सरिया बाजार के कई चौक-चौराहों पर स्थित होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस में देहव्यापार व अवैध रूप से शराब परोसने का काम तेजी से फल-फूल रहा है. इसकी सूचना पर एसडीओ व एसडीपीओ ने एक होटल में छापेमारी की.
विज्ञापन
इस धंधे से जुड़े लोग स्कूल परिसर, आवासीय परिसर, मुख्य मार्ग, सोसायटी की गलियों व सरिया थाना के इर्द-गिर्द बेखौफ होकर इस प्रकार के धंधे के संचालित कर रहे हैं. ग्रामीण व समाजसेवी इस कार्य का लगातार विरोध व प्रशासन को समय-समय पर सूचना भी दे रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से इस धंधे से जुडे लोगों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है. मंगलवार को बगोदर सरिया एसडीपीओ धनंजय राम की अगुवाई में पुलिस व प्रशासनिक टीम ने सरिया हाईस्कूल के समीप एक होटल सह गेस्ट हाउस में छापेमारी की.
दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा
छापेमारी के दौरान पूरे होटल की जांच करने पर कुछ शराब की बोतलें मिली. इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के बाद दोनों हिदायत देकर छोड़ दिया गया. मौके से होटल के संचालक भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों की मानें तो सरिया झंडा चौक के समीप, स्टेशन रोड, कालीमंडा, काला रोड, गणेश मंदिर रोड, एफसीआई रोड, डाकबंगला रोड, बागोडीह मोड़ के पास दर्जनों होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस आदि में देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा है. इसमें अधिकतर स्कूल कॉलेज के युवक-युवती के अलावा सरिया, बिरनी, बगोदर, राजधनवार, धनबाद, आसनसोल आदि क्षेत्रों से महिलाएं आतीं हैं. होटल संचालक महिलाओं को बुलाकर देहव्यापार का धंधा करवाते हैं. इसके एवज में संचालक घंटा के हिसाब से मोटी रकम वसूलते हैं. रेस्टोरेंट में खाने की की आड़ में शराब भी परोसा जा रहा है. इसके कारण अक्सर शहर की सड़कों पर शराबियों का जमावड़ा देखा जाता है. साथ ही ये शराबी हुड़दंग करते भी देखे जातें हैं.क्या कहते हैं एसडीओ व एसडीपीओ ने कहा : एसडीओ संतोष गुप्ता ने कहा कि सूचना पर मंगलवार को टीम गठित कर सरिया स्थित एक होटल में छापेमारी की गयी थी. लेकिन, मौका देखकर धंधे से जुड़े लोग फरार हो गये. सूचना मिलने पर प्रशासन ऐसे कार्यों के विरुद्ध छापेमारी अभियान आगे भी चलायेगा. इस संबंध में एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि छापेमारी की गयी, लेकिन मौके से संचालक फरार होने में सफल रहा है. कार्रवाई जारी रहेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




