Giridih News :प्राथमिक अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :देवघर साइबर थाना कांड संख्या 127 / 25 के प्राथमिक अभियुक्त सिकंदर सिंह के घर साइबर पुलिस ने स्थानीय हीरोडीह पुलिस के सहयोग से सोमवार इश्तेहार चिपकाया. सिकंदर पर लड़की का वीडियो वायरल करने का आरोप है.

विज्ञापन

सिकंदर सिंह हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडरसोत पंचायत के जरसोती का निवासी है. बताया जाता है कि एक नाबालिग लड़की का वीडियो वायरल करने पर देवघर साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया है. देवघर साइबर थाना के इंस्पेक्टर सह जांच अधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिन्हा रविवार को हीरोडीह थाना आये और हीरोडीह पुलिस के सहयोग से अभियुक्त सिकंदर के घर में इश्तेहार चिपकाया. साइबर पुलिस के साथ हीरोडीह के पुलिस अवर निरीक्षक वीरेंद्र तिवारी तथा पुलिस बल के जवान थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola