Giridih News : न्यूनतम मजदूरी की मांग पर अड़े खंडोली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कर्मी

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News : कर्मियों ने सात दिन को दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन

Giridih News : वर्षों से खंडोली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कार्यरत कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है. बार-बार मांग करने के बाद भी उनकी मांगों पर संवेदक का कोई असर नहीं पड़ रहा है. परेशान होकर कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है. कहा है सात दिनों के अंदर न्यूनतम मजदूरी का भुगतान उसके खाते में नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जायेगा. जानकारी देते हुए कर्मियों ने बताया खंडोली जलाशय के विस्थापित ग्रामीणों के साथ हुए करार के अनुसार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 22 मजदूर कार्यरत है. वर्षाें से कार्यरत मजदूरों की मांगों को अबतक पूरा नहीं किया गया है. प्लांट के संवेदक श्री साई कंस्ट्रक्शन की ओर से कर्मियों को धमकी भी दिया जाता है. वहीं न्यूनतम मजदूरी के अलावा इपीएफ, ग्रुप बीमा, सुरक्षा कीट सहित पांच सूत्री मांग को लेकर पूर्व में भी प्रदर्शन किया गया था. मामले को तत्कालीन विधायक डा. सरफराज अहमद ने विधानसभा में भी उठाया था. नगर विकास आयुक्त और संवेदक के साथ कर्मियों की समझौता बैठक में उक्त मांगों से संबंधित प्रस्ताव लिया गया. बावजूद इस दिशा में अबतक कोई पहल नहीं हुआ. इधर परेशान कर्मियों ने गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के पास समस्या रखी. विधायक ने उपायुक्त को मामला हल करने के लिए कहा. हाल के दिनों में उपायुक्त के कक्ष में संवेदक और कर्मियों के बीच वार्ता भी हुई जिसमें न्यूनतम मजदूरी भुगतान की बात कही गई. इसके बाद भी कर्मियों को मात्र दस हजार रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जा रहा है. एक माह का अब भी बकाया है. परेशान कर्मियों ने सोमवार से काला बिल्ला लगाकर कार्य प्रारंभ किया है और सात दिनों के अंदर मांगों को नहीं मानने पर जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी है. मौके पर हुसैन असारी, याकुब अंसारी, कयुम अंसारी, हलीम अंसारी, लतीफ अंसारी, लखन रजक सहित कई अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola