Giridih News : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के बराकर नदी से युवक का शव बरामद

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News : बार-बार बेहोश हो रहा मृतक का साथी, कुछ बताने की स्थिति में नहीं

विज्ञापन

Giridih News : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के बराकर नदी में एक शव बरामद हुआ है. शव की पहचान जमुआ थाना इलाके के भिखोडीह निवासी विनय यादव के 25 वर्षीय पुत्र चंदन यादव के रूप में हुई है. फिलहाल वे लोग गिरिडीह के पटेलनगर में रह रहे थे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. बताया जा रहा है कि दो दोस्त बाइक से बराकर आये थे. वे बाइक को खड़ी कर बराकर में घूम रहे थे. ये कब हादसा हो गया, यह दूसरे दोस्त को पता नहीं चल पाया. जब लाश मिलने की सूचना पर भीड़ जमा हुई तो उसके दोस्त को यह आभास हुआ. शव को देखकर कयास लगाया जा रहा है कि दोनों दोस्त यहां पार्टी करने आये होंगे. इसी क्रम में एक दोस्त चंदन नहाने बराकर नदी में गया होगा. शरीर पर केवल जांघिया होने के कारण कहा जा रहा है कि पानी टंकी के पास नहाने के दौरान हादसा हुआ होगा. शव बहकर पानी टंकी से थोड़ी दूर आ गया, तब लोगों की नजर उस पर पड़ी. बहरहाल इस मामले की जानकारी के बाद पुलिस साथ में आये दोस्त से पूछताछ कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा गया, लेकिन मृतक परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये शव लेकर चले गये.

सदमे में है मृतक का साथी :

इधर, चंदन के साथ गया हुआ उसका साथी हादसे के बाद कुछ बताने की स्थिति में नहीं है, बार-बार बेहोश हो जा रहा है, बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद वह गहरे सदमे में है. वह सिर्फ इतना ही बता पाया है कि दोनों साथ में गये थे, लेकिन दुर्घटना कब हो गयी, उसे पता नहीं चला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola