Giridih News :मेला से लौट रहे लोगों के साथ मारपीट
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 01 Nov 2025 11:58 PM
Giridih News :पचंबा थानांतर्गत श्री गोपाल गोशाला मेला परिसर के मुख्य द्वार के पास बीती रात मारपीट की घटना सामने आयी है. इसकी शिकायत पुलिस से की गयी है.
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात लगभग 11 बजे मेला के बाद नागबाद थाना डुमरी क्षेत्र के रहने वाले सरिता देवी, बसंती देवी, शिला देवी, विनोद दास और लखन दास समेत अन्य लोग चारपहिया वाहन से घर लौट रहे थे. इसी दौरान कुछ उपद्रवी युवकों ने गाड़ी रोक ली. आवेदन के अनुसार उपद्रवियों ने पहले गाली-गलौज की और उसके बाद मारपीट शुरू कर दी. प्रार्थी ने महिलाओं के साथ बदसलूकी का भी आरोप लगाया है. पीड़ितों के अनुसार हमलावर करीब 10 से 12 की तादाद में थे. पीड़ित पक्ष ने पचंबा थाना में आवेदन देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
जान से मारने की धमकी का आरोप
पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना की शिकायत पुलिस से करने पर उपद्रवियों ने जान से मारने की धमकी दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. इस बाबत पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने पीड़ितों के आवेदन की पुष्टि की. कहा : मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










