सड़क के अभाव में परेशानी का सामना कर रहे गाढ़ीसांख के लोग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Apr 2024 11:49 PM
गावां प्रखंड स्थित गाढ़ीसांख में पहुंच पथ के अभाव में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आजादी के 77 सालों बाद भी ग्रामीण कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं.
गावां. गावां प्रखंड स्थित गाढ़ीसांख में पहुंच पथ के अभाव में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आजादी के 77 सालों बाद भी ग्रामीण कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं. खासकर प्रखंड मुख्यालय की आवाजाही काफी कष्टकर है. फिलहाल जिस सड़क से ग्रामीण आवाजाही करते हैं, वह कच्ची है.
बरसात में गांव बन जाता है टापू :
बरसात में उक्त गांव प्रखंड मुख्यालय से पूर्णत: कट जाता है. सर्वाधिक परेशानी बीमार व गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में होता है. बरसात के समय लोगों को टांगकर गावां तक लाना पड़ता है. लाने में विलंब होने के कारण मरीज की स्थिति काफी बिगड़ जाती है. लोग आवश्यक सामानों की खरीद के लिए भी पैदल प्रखंड मुख्यालय आते हैं. लोगों का कहना है कि सड़क नहीं होने की वजह से लोगों को कही भी जाने में परेशानी होती है. तबीयत खराब होने पर इमरजेंसी में खाट पर लाद कर मरीज को गावां सीएचसी ले जाना पड़ता है. सीएचसे गाढ़ीसांख से लगभग 20 किलो मीटर दूर है. गरहीसांख से मुख्य पथ तक मरीजों को पहुंचाने के लिए खाट से टांग कर आठ किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है.युवकों के लिए पलायन ही एकमात्र विकल्प :
ग्रामीण बताते हैं कि देश की आजादी के 77 वां चल रहा है. 75वें साल में अमृत महोत्सव मनाया गया. विचित्र है कि आज तक इस गांव में न तो सांसद के पैर पड़े और न ही किसी विधायक ने इधर का रुख किया है. सड़कें नहीं होने से कई लोगों की जान भी जा चुकी है. सुविधाओं के अभाव में लोग पलायन करने को भी मजबूर हैं.कहते हैं जनप्रतिनिधिअपने कार्यकाल में मैंने वहां तक पहुंच पथ बनवाने की पहल की थी. पथ को स्वीकृति हेतु विभाग के पास भेजा गया था. विभाग ने आश्वासन भी दिया था व प्रक्रिया भी आगे बढ़ी थी, पर बाद में उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. कहा कि मामले को लेकर आंदोलन किया जाएगा.राजकुमार यादव, पूर्व विधायक
उक्त गांव के लोग आदिम युग में जी रहे हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. मामले को जिला की बैठक में भी उठाया गया है, पर अबतक पहल नहीं हो पायी है. यहां के सांसद-विधायक को इस दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए, ताकि गांव को मुख्य पथ से जोड़ा जा सके.पवन चौधरी, जिप सदस्य, गावां उत्तरी भाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










