Giridih News :बिजली संकट से नाराज लोगों ने किया रोड जाम

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह शहर के हुट्टी बाजार में गुरुवार को बिजली समस्या से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. नाराज लोगों ने नगर भवन स्थित गिरिडीह-डुमरी मुख्य सड़क जाम कर दी और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके कारण करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत और बातचीत के बाद लोगों ने जाम हटाया. लोगों ने बताया कि पिछले तीन महीने से इलाके में बिजली की समस्या बनी हुई है. विशेष रूप से पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. इससे काफी समस्या हो रही है.

विभाग पर ठोस पहल नहीं करने का आरोप

लोगों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया. इलाके में लगे ट्रांसफॉर्मर से लगातार तकनीकी समस्या उत्पन्न हो रही है. कई बार मजबूरन लोग अपने खर्चे पर मरम्मत करवा चुके हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया. प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि उनका फीडर बदल दिया जाये. फीडर तीन से बदलकर एक से जोड़ा जाये. यदि अगर समय रहते समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो फिर आंदोलन किया जायेगा. वहीं, नगर थाना प्रभारी ने बिजली विभाग से संपर्क कर मामले का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola