Giridih News :ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत ताला तोड़ने के आरोप में एक गिरफ्तार

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस (13305) के यात्री ने चोरी के एक आरोपी को पकड़ लिया. सूचना रेसुब पोस्ट हजारीबाग रोड को मिली. इसके बाद उप निरीक्षक लखनदेव सिंह ने शिकायतकर्ता यात्री अजीत कुमार को अटेंड किया.

विज्ञापन

अजीत कुमार ने बताया कि वह गाड़ी संख्या 13305 अप से अपने परिवार के साथ धनबाद से अनुग्रह नारायण रोड जा रहा है. वह अपने ट्रॉली बैग को ऊपर की सीट पर रख कर नीचे की सीट पर बैठ गया था. मतारी स्टेशन में दो लोग उसके ट्रॉली बैग के बगल में बैठ गये. कुछ देर बाद उसे शक हुआ तो उसने उससे कहा कि ट्रॉली बैग को नीचे रख दो, इसपर आरोपियों ने कहा कि सब ठीक है और दोनों उतरकर वहां से भागने लगे. इसके बाद अपने बैग को चेक किया तो उसका लॉक टूटा हुआ मिला. इसके बाद सहयात्रियों ने 3- 4 कोच बोगी दौड़कर उनमें से एक व्यक्ति को पकड़ लिया. उसने अपना नाम नटवर मंडल, उम्र करीब 41 वर्ष, पिता योगेंद्र मंडल, सा0- परीया, थाना – बरियारपुर, जिला मुंगेर बिहार बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola