Giridih News :पटाखा बिक्री के लाइसेंस के लिए एक भी आवेदन नहीं

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :दीपावली पर्व पर आतिशबाजी और पटाखों की बिक्री को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है. प्रखंड क्षेत्र के लिए राजधनवार बस स्टैंड को पटाखा बिक्री का अधिकृत स्थल है. अभी तक इच्छुक व्यक्ति या दुकानदारों को आवेदन नहीं दिया है. उन्हें आवेदन देने के लिए दुबारा मोहलत दी गयी है.

विज्ञापन

नौ अक्तूबर को एसडीओ कार्यालय से जारी अधिसूचना से यह स्पष्ट कर दिया गया था कि नियम के अंतर्गत बिना अनुज्ञप्ति के आतिशबाजी करने या पटाखों की बिक्री करने पर पूरी तरह से रोक है. अधिसूचना जारी होने के दस दिनों के बाद भी अब तक धनवार प्रखंड सहित अनुमंडल के अन्य प्रखंडों से पटाखा की बिक्री हेतु अनुज्ञप्ति के लिए एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

मानकों के पालन का सख्त निर्देश

प्रशासन ने पुनः सर्वसाधारण को सचेत करते हुए दीपावली के अवसर पर पटाखा बिक्री करने के इच्छुक व्यक्ति या दुकानदारों से यथाशीघ्र आवेदन करने को कहा है. एसडीओ अनिमेष रंजन ने शनिवार को दोबारा पत्र जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष धनवार प्रखंड क्षेत्र के लिए राजधनवार बस स्टैंड को पटाखा बिक्री के लिए अधिकृत स्थल घोषित किया गया है. स्पष्ट किया है कि बस स्टैंड क्षेत्र के अलावा अन्य किसी भी स्थान पर पटाखा की बिक्री या भंडारण किये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. कहा कि विस्फोटक नियमों के उल्लंघन पर दोषी पाये जानेवालों पर जुर्माना और आवश्यकतानुसार दंडात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है. एसडीओ ने लोगों से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola