Giridih News : बेटी की विदाई से पहले करंट से मां की मौत

Giridih News : मातम में बदली शादी समारोह की खुशियां
Giridih News : गांडेय. बेटी की विदाई की रस्म के दौरान मां की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो जाने से वैवाहिक समारोह की खुशियां अचानक मातम में तब्दील हो गयी. जिस आंगन से बेटी की डोली उठनी थी, वहां मां की अर्थी सज गयी. घटना गांडेय थाना क्षेत्र के बेलडीह गांव की है. जानकारी के अनुसार, बेलडीह निवासी मंटू वर्मा की पुत्री की शादी का कार्यक्रम चल रहा था. घर में उत्सव का माहौल था और विदाई की तैयारी की जा रही थी. इसी दौरान दुल्हन की 40 वर्षीया मां गुड़िया देवी जेनरेटर के तार की चपेट में आ गयी. करंट का जोरदार झटका लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़ी. परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें गिरिडीह के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










