Giridih News :मोबाइल लौटाने के बदले मांगी राशि, युवक हिरासत में
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 21 Dec 2025 11:32 PM
Giridih News :पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो की एक युवती का मोबाइल फोन गुम हो गया. खोजबीन के बाद जब युवती ने दूसरे मोबाइल से अपने नंबर पर कॉल किया, तो फोन युवक ने उठाया. युवती ने मोबाइल वापस करने की बात कही, तो युवक ने हजारों रुपये की मांग की.
पैसे मांगे जाने पर युवती कोशंका हुई और वह पचंबा थाना पहुंच कर मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पचंबा थाना की पुलिस तकनीकी सहायता से मोबाइल फोन को ट्रेस करते हुए युवक तक पहुंची. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक फरार हो गया. इसके बाद पुलिस ने दोबारा मोबाइल लोकेशन ट्रेस की और घेराबंदी कर युवक को पकड़ा. पुलिस युवक को हिरासत में ले लिया.
युवक से हो रही पूछताछ
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ने मोबाइल लौटाने के बदले रुपये की मांग क्यों की. पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










