Giridih News :जमुआ के प्रवासी मजदूर का कोलकाता में निधन

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :जमुआ प्रखंड के बरहमसिया निवासी महेंद्र कुशवाहा (48) का कोलकाता में इलाज के दौरान हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया. वह कोलकाता में रहकर काफी दिनों से मजदूरी कर रहा था. गत दिनों दुर्गा पूजा में घर आया हुआ था और एक सप्ताह पूर्व वे कोलकाता लौट गया था.

विज्ञापन

कोलकाता में अचानक तबीयत बिगड़ गयी, तो लोग इलाज के लिए एक अस्पताल ले गये, जहां पर उसने दम तोड़ दिया. बुधवार को उसका अंतिम संस्कार गांव में कर दिया गया. उसके परिवार में पत्नी के अलावे एक पुत्री और एक पुत्र. पुत्री विवाहित है. मृतक परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य था. मौत की खबर सुनकर मुखिया झरी महतो, जिप सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा, तारा मुखिया के पति लक्ष्मण महतो, समाजसेवी गंगाधर प्रसाद, विवेक राज, जितेंद्र प्रसाद, रीतलाल वर्मा, अशोक वर्मा, जयनारायण वर्मा, बीरेंद्र कुमार, रंजीत कुमार वर्मा, शिवनंदन वर्मा, सच्चिदानंद वर्मा, कृष्णा वर्मा, रविन्द्र वर्मा, त्रिलोकी वर्मा, जगेश्वर वर्मा, बसंत वर्मा, पुनीत महतो, बिनोद वर्मा आदि ने मृतक के घर पहुंचकर स्वजनों को ढांढ़स बंधाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola