Giridih News :धनतेरस को लेकर बाजार गुलजार, जाम से राहगीर परेशान

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News : धनतेरस को लेकर शनिवार को बेंगाबाद बाजार खरीदारों से गुलजार रहा. बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष खरीदारी के लिए बेंगाबाद बाजार पहुंचे. बर्तन, झाडू, सोने चांदी, इलेक्ट्राॅनिक की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

दोपहर से लेकर देर शाम तक दुकानों में पैर रखने की जगह नहीं थी. ग्राहकों से खचाखच भीड़ को सामान दिखाने और बेचने के लिए दुकानदारों ने अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था कर रखी थी. ग्राहकों की भीड़ के कारण बेंगाबाद बाजार पूरी तरह से जाम रहा. जाम के कारण राहगीरों को हो रही परेशानी की सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद थाना के अधिकारी व जवानों ने मोर्चा संभाला. बाजार के सभी मार्गों पर पुलिस अधिकारी व जवान फंसे वाहनों को निकालने में मुस्तैद रहे. दुकानों से बाहर सजी सामग्रियों के कारण ग्राहक व उसके वाहन को सड़क पर खड़ा करने की विवशता रही. कड़ी मशक्कत के बाद छोटे बड़े वाहनों को पार कराने में प्रशासन व्यस्त रहा. हालांकि बार बार प्रशासन की टीम दुकानदारों को सचेत करते दिखी, पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़ के आगे सब प्रयास विफल साबित हो रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola