Giridih News: मधुबन महिला मंडल के सदस्यों ने किया होली मिलन समारोह

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 19 Mar 2025 1:01 AM

विज्ञापन

Giridih News: हटियाटांड़ मैदान स्थित दुर्गामंडा परिसर में मंगलवार को मधुबन महिला मंडल के सदस्यों ने उत्साह व उमंग के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया.

विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाया. कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू गुप्ता व सदस्य रीमा गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. अध्यक्षता कर रहीं रीमा ने बताया कि होली मिलन समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं ने अपने-अपने घरों से रंग व अबीर लेकर आयी. इसके बाद दुर्गामंडा में जमा होकर पूजा-पाठ करने के पाश्चात्य गीत-संगीत करने के उपरांत एक दूसरे पर रंग लगाकर अबीर गुलाल देकर गला मिलकर पौराणिक हनुमान मंदिर, भोमिया जी मंदिर में दर्शन करते हुए सभी सदस्य अपने-अपने घर की ओर रवाना हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola