बिहार में अब घर बैठे खोजें अपनी भूली-बिसरी जमा पूंजी, सरकार ने लॉन्च किया नया पोर्टल

Unclaimed Assets Portal
Patna News: केंद्र सरकार ने Unclaimed Assets Portal लॉन्च किया है, जिससे लोग घर बैठे अपने भूले हुए बैंक जमा, बीमा दावे, शेयर और म्यूचुअल फंड जैसी अनक्लेम्ड संपत्तियों की जानकारी खोज सकते हैं. यह पोर्टल वित्त मंत्रालय के तहत Department of Financial Services द्वारा शुरू किया गया है और एक ही मंच पर कई वित्तीय संपत्तियों की खोज की सुविधा देता है.
Bihar News: (सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट)
अगर आपके या आपके परिवार के किसी सदस्य का बैंक में जमा पैसा, बीमा दावा, शेयर, म्यूचुअल फंड या लाभांश वर्षों से बिना दावा किए पड़ा है, तो अब उसे ढूंढ़ना बेहद आसान हो गया है. केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) ने एक नया ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है, जिससे लोग अपनी भूली-बिसरी वित्तीय संपत्तियों की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं.
सरकार ने लॉन्च किया नया ‘Unclaimed Assets Portal’
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा https://www.unclaimedassetsportal.in नामक पोर्टल शुरू किया गया है. इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक एक ही प्लेटफॉर्म पर विभिन्न वित्तीय संस्थानों में पड़ी बिना दावे वाली संपत्तियों की खोज कर सकते हैं.
बैंक से लेकर म्यूचुअल फंड तक की मिलेगी जानकारी
इस पोर्टल पर बैंक जमा, बीमा दावा, शेयर, लाभांश और म्यूचुअल फंड से जुड़ी सभी बिना दावा की गई राशि की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है. इससे लोगों को अलग-अलग संस्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.
सरकार का दावा- पारदर्शी और आसान होगी प्रक्रिया
वित्तीय सेवा विभाग के अनुसार यह पोर्टल नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. इसका उद्देश्य वित्तीय संपत्तियों की खोज प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और तेज बनाना है, ताकि लोग अपनी वैध राशि से दोबारा जुड़ सकें.
आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ अभियान का हिस्सा
यह पहल केंद्र सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ का हिस्सा है. इसका उद्देश्य लोगों को बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें उनके सही मालिकों तक पहुंचाना है.
विशेषज्ञों ने बताया बड़ा लाभकारी कदम
विशेषज्ञों का मानना है कि कई मामलों में खाताधारक की मृत्यु, पते में बदलाव या जानकारी के अभाव के कारण करोड़ों रुपये बिना दावा किए रह जाते हैं. यह नया पोर्टल ऐसे मामलों में आम लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा और वित्तीय समावेशन को भी मजबूती देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










