बक्सर स्टेशन पर आरपीएफ बड़ी कार्रवाई, सिकंदराबाद एक्सप्रेस से अंग्रेजी शराब जब्त, यात्रियों में मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
Sharbabandi

बरामद शराब

Buxar Liquor Ban: बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सिकंदराबाद एक्सप्रेस से तीन लावारिस बैग में रखी 55 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है. शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन

Buxar Liquor Ban:(मृत्युंजय सिंह) बक्सर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई. आरपीएफ की टीम ने छापेमारी करते हुए सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है. यह कार्रवाई शुक्रवार 30 मई को गाड़ी संख्या 12791 डाउन सिकंदराबाद एक्सप्रेस के बक्सर स्टेशन पर पहुंचने के दौरान की गई. आरपीएफ द्वारा स्टेशन पर नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान ट्रेन के एक कोच में तीन लावारिस बैग संदिग्ध अवस्था में पड़े मिले, जिससे सुरक्षा कर्मियों को शक हुआ.

तीन बैगों से मिली 55 बोतल शराब

आरपीएफ द्वारा बैगों की तलाशी लेने पर उनमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई. बरामद शराब में 6 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की, 24 बोतल आफ्टर डार्क व्हिस्की तथा 25 बोतल 8 पीएम व्हिस्की शामिल थीं. कुल मिलाकर 55 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई. मौके पर ही आरपीएफ ने पंचनामा तैयार कर शराब को कब्जे में ले लिया.

किसी यात्री ने नहीं किया दावा

प्रारंभिक जांच के दौरान ट्रेन में मौजूद किसी भी यात्री ने बैग पर अपना दावा नहीं किया. इससे आशंका जताई जा रही है कि शराब तस्करों द्वारा अवैध रूप से शराब की खेप को बिहार में लाने की कोशिश की जा रही थी. संभावना है कि जांच अभियान या छापेमारी की भनक लगने के बाद तस्कर बैग को छोड़कर मौके से फरार हो गए.

जीआरपी को सौंपा गया मामला

आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि बरामद सभी शराब को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जीआरपी बक्सर को सौंप दिया गया है. अब जीआरपी इस मामले की आगे की जांच कर रही है और तस्करों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

लगातार जारी रहेगा जांच अभियान

रेलवे सुरक्षा बल ने स्पष्ट किया है कि स्टेशनों पर शराब तस्करी रोकने के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी. रेलवे प्रशासन का उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाना है, ताकि ट्रेनों के माध्यम से होने वाली तस्करी को रोका जा सके.

Alos Read:रोहतास में सफाई व्यवस्था फेल: कचरे के अंबार से घिरा सोन नहर, बीमारी के खतरे से सहमे लोग

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन