ePaper

राजनीति के साथ सामाजिक व जन सरोकार से जुड़े कार्य में भी कल्पना आगे

Updated at : 08 Aug 2024 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
राजनीति के साथ सामाजिक व जन सरोकार से जुड़े कार्य में भी कल्पना आगे

गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन राजनीतिक व्यस्तता व सरकारी कार्यक्रम के बीच समय निकालकर जन सरोकार से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हो रही हैं.

विज्ञापन

गांडेय. गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन राजनीतिक व्यस्तता व सरकारी कार्यक्रम के बीच समय निकालकर जन सरोकार से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हो रही हैं. बुधवार को गांडेय में तीन सड़कों के शिलान्यास व मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को ले आहूत शिविर का जायजा लेने के बाद वह ताराटांड़ में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत की सूचना पर मृतक परिवार से मिलने पहुंची. उन्होंने पीड़ित परिवार सांत्वना दी. इसके बाद बीमार झामुमो जिला सचिव महालाल सोरेन के घर पहुंची. झामुमो के प्रखंड सचिव भैरो वर्मा के घर पहुंची और उनकी पुत्र वधू को पुत्र रत्न प्राप्ति की शुभकामनादी और नवजात बच्चे को गले लगाकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इसके पूर्व श्रीमती सोरेन होड़ोपैथिक चिकित्सक डॉ. पीपी हेंब्रम से भी मिली और हर्बल प्लांट खोलने पर चर्चा की थी. मौके पर झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी, दिलीप मंडल, रवि वर्मा, उप प्रमुख किशोर मुर्मू, जिप सदस्य हेंगामुनी मुर्मू, बबली मरांडी, हीरालाल मुर्मू, राजेश सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola