Giridih News :संयुक्त सचिव ने किया आदि सेवा केंद्रों का निरीक्षण
Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :जनजातीय मामलों के मंत्रालय के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश मीणा ने शनिवार को पीरटांड़ प्रखंड के आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदि सेवा केंद्र मांझीडीह एवं खपैबेड़ा का निरीक्षण किया. कहा कि गावों में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत स्थापित आदि सेवा केंद्रों के स्थापित हो जाने से योजनाओं के चयन से लेकर कार्यान्वयन तक ग्रामसभा की भूमिका निर्णायक हो जायेगा.
विज्ञापन
इस दौरान आदि कर्मयोगी अभियान की जानकारी एवं इसके तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा की गयी. बताया गया कि पीरटांड़ प्रखंड में कुल 34 गांवों में आदि कर्मयोगी केंद्र संचालित होंगे. इनमें केंद्र की सभी योजनाओं काे शत-प्रतिशत लागू किया जाना है.
ग्रामसभा की भूमिका होगी निर्णायक
बताया गया कि गावों में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत स्थापित आदि सेवा केंद्रों के स्थापित हो जाने से योजनाओं के चयन से लेकर कार्यान्वयन तक ग्रामसभा की भूमिका निर्णायक हो जायेगा. गांव में सरकारी योजनाओं की पहुंच, योजनाओं के लिए लाभुकों का चयन, योजनाओं को धरातल पर उतारने सहित अन्य जिम्मेदारी अब ग्रामीणों के हाथों में होगी. कहा इस केंद्र से ग्रामीणों को अब अधिकारियों व कार्यालयों का चक्कर काटने से निजात मिलेगी.ये थे मौजूद :
मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी जेपी मेहरा, अंचल अधिकारी ऋषिकेश मरांडी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुशील आनंद, लइका तुरी आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










