Giridih News :आभूषण दुकान से ढाई लाख के जेवरात की चोरी

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 21 Dec 2025 10:34 PM

विज्ञापन

Giridih News :तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी-चंदौरी रोड पर स्थित एक सोने-चांदी की दुकान में शनिवार की रात चोरी हो गयी. चोरी की सूचना दुकानदार को रविवार की सुबह उस समय हुई, जब वह दुकान खोलने पहुंचे.

विज्ञापन

चोर तिसरी चौक स्थित शक्ति स्वर्णकार की दुकान के पीछे की दीवार में सेंध मारकर अंदर प्रवेश किया और ढाई लाख रुपये मूल्य के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ली. रविवार की सुबह दुकानदार जब दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि पीछे की दीवार टूटी हुई है और दुकान में रखा सारा कीमती सामान गायब है. उन्होंने तिसरी थाना को इसकी सूचना दी.

सूचना मिलने पर पहुंचे थाना

प्रभारी

सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार पुलिस सदल-बल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू भी की. घटनास्थल पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल, समाजसेवी राजकुमार शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे. क्षेत्र में चोरी की इस घटना से दुकानदारों में दहशत है. वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर मामले का खुलासा कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola