Giridih News:आसमान में छाये रहे काले बादल, दिन भर रुक-रुक कर होती रही बारिश

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 01 Nov 2025 11:00 PM

विज्ञापन

Giridih News:मोंथा का गिरिडीह जिले में अभी भी असर दिख रहा है. शनिवार को आसमान में काले बादल छाये रहे. दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही. इससे जनजीवन प्रभावित हुआ.

विज्ञापन

मोंथा का गिरिडीह जिले में अभी भी असर दिख रहा है. शनिवार को आसमान में काले बादल छाये रहे. दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही. इससे जनजीवन प्रभावित हुआ. शनिवार की सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही थी. इससे स्कूल जाने वाले बच्चों सहित कार्यालय जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा. लोग छाता लेकर घरों से बाहर निकले और कार्यों का निपटारा करके पुन: घरों में दुबक गये. बारिश के कारण ठंड का एहसास होने लगा है. कई लोग बरसाती तो कई ट्रैक सूट निकाल लिए हैं. दोपहर में कुछ देर के लिए बारिश रुकी. पुन: शाम होते ही बारिश होने लगी. बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश की वजह से चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola