जांच में अनियमितता का खुलासा, ऋण में ली गयी राशि का हुआ दुरुपयोग

Updated at : 10 Jun 2024 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
जांच में अनियमितता का खुलासा, ऋण में ली गयी राशि का हुआ दुरुपयोग

मधवाडीह पंचायत के बरियारपुर गांव में जेएसएलपीएस से जुड़ी महिला समूहों की मनमानी की शिकायत पर विभाग ने गंभीरता दिखायी. मुखिया की शिकायत पर सोमवार को प्रखंड से कर्मी जांच के लिए गांव पहुंचे.

विज्ञापन

बेंगाबाद. मधवाडीह पंचायत के बरियारपुर गांव में जेएसएलपीएस से जुड़ी महिला समूहों की मनमानी की शिकायत पर विभाग ने गंभीरता दिखायी. मुखिया की शिकायत पर सोमवार को प्रखंड से कर्मी जांच के लिए गांव पहुंचे. मुखिया मो सदिक की मौजूदगी में जांच में समूह की महिलाओं की मनमानी मिली. एक भी दस्तावेज पूर्ण नहीं मिला. आधे-अधूरे दस्तावेज के सहारे गांव में नौ समूह का संचालन किया जा रहा है. आर्थिक स्थिति सुधार व व्यवसाय के लिए लिये गये ऋण का भी दुरुपयोग किया गया. ऋण लेकर व्यवसाय नहीं करने के मामले को जांच टीम ने इसकी रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को करने की बात कही. वहीं खाद- बीज वितरण में भी टीम लीडरों की मनमानी सामने आयी. सभी समूहों की बारीकी से जांच कर रिपोर्ट भेजे जाने की बात कही. वहीं बीपीएम संजय कुमार ने जांच रिपोर्ट की एक प्रति मुखिया को भी उपलब्ध कराने की बात कही. मुखिया ने कहा महिला समूह भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है. कागजी खानापूर्ति करते हुए समूह का संचालन व ऋण लेकर दुरुपयोग किया जा रहा है. टीम लीडर व संकुल समन्वयक की मनमानी कर रहे हैं. जांच रिपोर्ट के बाद वरीय अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola