Giridih News :आइआरबी जवान की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :नगर थाना क्षेत्र के बाभन टोली स्थित गार्डना गली में शनिवार रात बबीता कुमारी (45) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के बाभन टोली स्थित गार्डना गली में शनिवार रात बबीता कुमारी (45) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. बताया गया कि मृतका का पति मनोज पासी आइआरबी-9 के डीएसपी आवास में रसोइया के पर पर कार्यरत है. घटना के वक्त वह ड्यूटी पर था. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी और इलाज के लिए ले जाने की तैयारी चल रही थी. घटना के समय उसका बड़ा बेटा नानी के घर अफसर कॉलोनी में था, वहीं छोटा बेटा बाजार गया हुआ था. छोटा बेटा बाजार से घर लौटा, तो देखा कि उसकी मां ने फांसी लगा ली है. उसने मुझे सूचना दी. सूचना पर वह घर पहुंचा और नगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना पर पुलिस पहुंची और पत्नी को सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि घटना की शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है. अभी तक परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola