Giridih News :डेजलिंग व हाई बीम लाइट के खिलाफ जांच अभियान

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 14 Feb 2026 10:38 PM

विज्ञापन

Giridih News :सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा डेजलिंग व हाई बीम लाइट के विरुद्ध चलाया जा रहा विशेष अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा.

विज्ञापन

अभियान बस स्टैंड के समीप चला. परिवहन आयुक्त संजीव बेसरा से प्राप्त निर्देश के आलोक में डीटीओ संतोष कुमार के आदेशानुसार अभियान चलाया गया. नेतृत्व मोटरयान निरीक्षक व यातायात प्रभारी कर रहे थे. बढ़ती दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए छोटे-बड़े 30 वाहनों की जांच की गयी. वाहनों में अवैध रूप से लगाए गये डेजलिंग और हाई बीम लाइट को मौके पर ही हटवाया गया. साथ ही वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप के शत-प्रतिशत पालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बताया गया की अतिरिक्त लाइट सामने से आने वाले चालकों की आंखों पर असर डालती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola