जुबीन गर्ग मौत केस में नया मोड़, मुख्य आरोपी सिद्धार्थ शर्मा पहुंचा हाई कोर्ट

Updated:
विज्ञापन
Zubeen Garg Death Update

Zubeen Garg Death Update

Zubeen Garg Death Update: जुबीन गर्ग मौत मामले में अदालत ने पांच और गवाहों के बयान दर्ज किए हैं. वहीं, मुख्य आरोपी सिद्धार्थ शर्मा ने जमानत के लिए गुवाहाटी हाई कोर्ट का रुख किया है. हाई कोर्ट ने मामले से जुड़े रिकॉर्ड तलब किए हैं और अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी है.

विज्ञापन

Zubeen Garg Death Update: जुबीन गर्ग मौत मामले में न्यायिक प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है. इस चर्चित केस में मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के पांच और गवाहों के बयान अदालत में दर्ज किए गए. मामले से जुड़े नए घटनाक्रम के बीच अब सबकी निगाहें गुवाहाटी हाई कोर्ट पर टिकी हैं, जहां मुख्य आरोपियों में शामिल सिद्धार्थ शर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है.

पांच गवाहों ने अदालत में दर्ज कराए बयान

सुनवाई के बाद स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर जियाउर कमर ने मीडिया को बताया कि मामले में साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया लगातार जारी है. उन्होंने कहा कि मंगलवार को पांच गवाहों ने अदालत के सामने अपने बयान दर्ज कराए. आने वाली तारीखों में अन्य गवाहों से भी पूछताछ की जाएगी, जिससे मुकदमे की कार्यवाही आगे बढ़ सके.

सिद्धार्थ शर्मा ने हाई कोर्ट का किया रुख

जुबीन गर्ग के पूर्व मैनेजर और मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल सिद्धार्थ शर्मा ने जमानत के लिए गुवाहाटी हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. इससे पहले उनकी जमानत अर्जी फास्ट ट्रैक कोर्ट ने खारिज कर दी थी. निचली अदालत ने आरोपों की गंभीरता और जांच की स्थिति को देखते हुए उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया था.

हाई कोर्ट ने मांगे मामले से जुड़े रिकॉर्ड

सरकारी वकील जियाउर कमर के मुताबिक, हाई कोर्ट ने मामले से संबंधित रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया है. अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए अगली तारीख भी निर्धारित कर दी है. रिकॉर्ड उपलब्ध होने के बाद मामले पर आगे विचार किया जाएगा.

पिछले साल सिंगापुर में हुई थी मौत

गौरतलब है कि जुबीन गर्ग का निधन पिछले वर्ष 19 सितंबर को सिंगापुर के लैजरस द्वीप के पास हुआ था. वह नॉर्थ ईस्ट इंटरनेशनल फेस्टिवल में भाग लेने पहुंचे थे, लेकिन कार्यक्रम से एक दिन पहले ही उनकी मौत हो गई. इस घटना ने पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में काफी चर्चा बटोरी थी.

एसआईटी जांच में सात आरोपी हुए नामजद

घटना के बाद असम पुलिस सीआईडी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने मामले की जांच शुरू की. जांच पूरी होने के बाद दाखिल चार्जशीट में सात लोगों को आरोपी बनाया गया. इनमें से चार आरोपियों पर हत्या से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं. अब मामले की अगली सुनवाई और हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, CM रेखा गुप्ता बोली- शानदार, दिल्ली में हुई टैक्स फ्री

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola